Monday, March 16, 2026

National

spot_img

पर्यटक ग्राम देवगढ़ पहुंचे मंत्री विजय शाह, होम स्टे देखकर हुए प्रफुल्लित

ब्यूरो रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र इंदौरकर

छिंदवाड़ा। जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह रविवार को जिले के प्रथम पर्यटक ग्राम देवगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित किए गए होम स्टे का अवलोकन किया और ग्रामीण पर्यटन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। देवगढ़ पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा मंत्री का पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

मंत्री डॉ. शाह ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक होम स्टे में रुककर यहां आने वाले पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं और अतिथि सत्कार की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान होम स्टे संचालिका श्रीमती कविता देवी सिंह धुर्वे ने उन्हें बताया कि यहां आने वाले पर्यटकों को परोसे जाने वाले भोजन में उपयोग होने वाली अधिकांश सब्जियां ग्रामीण परिवार जैविक तरीके से अपने घरों में ही उगाते हैं। इसके साथ ही पर्यटकों को किफायती दरों पर ताजे फल और सब्जियां भी उपलब्ध कराई जाती हैं, जिन्हें वे अपने साथ घर भी ले जा सकते हैं।

मंत्री डॉ. शाह ने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से पर्यटकों के लिए संचालित अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। होम स्टे में नाश्ते के दौरान उन्होंने हितग्राहियों और ग्रामीणों को देवगढ़ में पर्यटन विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण मिलकर पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उन्हें बेहतरीन अतिथि सत्कार प्रदान करें, ताकि देवगढ़ का नाम पर्यटन के नक्शे पर प्रमुखता से उभरे और यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो।

होम स्टे भ्रमण के दौरान मंत्री डॉ. विजय शाह के साथ नगर निगम छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके, जय भवानी पर्यटन समिति के सदस्य, बैक टू विलेज संस्था के श्री राजेंद्र पार्टी सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से पर्यटक ग्राम देवगढ़ में वर्तमान में 12 होम स्टे संचालित किए जा रहे हैं। प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण परिवेश और पारंपरिक आतिथ्य के कारण यह गांव पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।

International

RELATED ARTICLES