जिला ब्यूरो सुरेश सैनी, झुंझुनूं
आज दिनांक 20.02.2026 को जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस द्वारा पुलिस थाना गोठड़ा का औचक निरीक्षण किया गया। एसपी द्वारा थाने के मालखाना, बैरिक, एचएम कार्यालय, हवालात, थाना परिसर, कम्प्यूटर कक्ष, मैस, थाना भवन आदि का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारी/कार्मिकों को निर्देश दिए कि वे कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें।
थाना स्टाफ को जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानकर ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होने थानों के अपराधों की समीक्षा की जाकर पेंडिंग प्रकरणों में जल्द अनुसंधान पूर्ण कर नतीजा पेश करने के निर्देश दिये। संगठित अपराध पर अंकुश लगाने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करने, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करने, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर विशेष ध्यान देने, थाना कार्यालय व परिसर की समय-समय पर साफ-सफाई करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रयास करने तथा निरीक्षण के दौरान गश्त व्यवस्था एवं संवेदनशील बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। गश्त को मजबूत करने, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की कड़ी निगरानी रखने तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।




