Wednesday, March 4, 2026

National

spot_img

पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा के आवास पर जमकर उड़े रंग और गुलाल

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी, सवाई माधोपुर

खण्डार विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा के निजी आवास कुशालीदर्रा पर होली के अवसर पर रंग, गुलाल और उत्साह का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक तरीके से रंग-गुलाल लगाकर पर्व का आनंद लिया।

इस अवसर पर बैरवा ने आवास पर पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी को मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फाग गीतों के साथ जमकर नृत्य किया तथा होली के रंग में सराबोर नजर आए।

खण्डार मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें हरिओम गुर्जर (ब्लॉक अध्यक्ष), रामजीलाल गुर्जर, ओम सिंगोरिया, दीपक त्रिवेदी, नितिन शर्मा, ढोढर, छीतर गुर्जर और गिर्राज गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौरतलब है कि धुलेंडी का पर्व एक दिन पूर्व मनाया गया था, हालांकि कई स्थानों पर होली का उत्सव अगले दिन भी जारी रहा। इसी क्रम में पूर्व मंत्री बैरवा के आवास पर भी उत्सव का आयोजन किया गया, जहां पूरे दिन रंगों की बौछार और उत्साह का वातावरण बना रहा।

International

RELATED ARTICLES