इमरान खान, सिरोही
पुलिस महानिरीक्षक श्री राजेश मीणा ने बताया कि निकट समय में होने जा रहे पंचायत राज चुनाव को देखते हुए मादक पदार्थों की मांग व खपत बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत पूर्व से मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चल रहे विशेष अभियान की निरंतरता में मादक पदार्थ तस्करी की सूचना प्राप्त हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। रेंज स्तरीय स्पेशल टीम को इस पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया था।
रेंज स्तरीय विशेष टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क पर गहनता से कार्य करना प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में कांस्टेबल जोगाराम को मिली मानवीय सूचना को फलित करने हेतु रेंज स्पेशल टीम प्रभारी श्री देवाराम उप निरीक्षक पुलिस के नेतृत्व में एक संदिग्ध ट्रक RJ14GG9723 को सिरोही के पिंडवाड़ा क्षेत्र में रेंज स्पेशल टीम तथा पुलिस थाना पिंडवाड़ा, जिला सिरोही द्वारा दिनांक 19-02-2026 को अलसुबह संभावित रूट पर नाका कॉर्डन की कार्रवाई करते हुए खाली डंपर में बने गुप्त केबिन की आड़ में किए जा रहे 774 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त को जब्त करने में बड़ी सफलता प्राप्त की। साथ ही एस्कॉर्ट कर रही स्विफ्ट कार नंबर GJ02BH7067 से तस्करी के पूरे गिरोह को दस्तयाब किया गया।
उक्त कार्रवाई में मौके पर ट्रक चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम हेतराम पुत्र चमाराम, जाति विश्नोई, उम्र 25 वर्ष, निवासी पुलिस थाना चितलवाना, जालौर बताया। डंपर की तलाशी पर डंपर में बने गुप्त केबिन में डोडा पोस्त होना पाया गया।
उक्त डोडा पोस्त परिवहन में मुख्य सरगना एवं उसके सिंडिकेट सदस्य—
- मनोहरलाल पुत्र मांगीलाल, जाति विश्नोई, उम्र 32 वर्ष, निवासी धमाणा गोलिया, थाना सांचौर, जिला जालौर (सरकारी अध्यापक)
- दीपराम पुत्र तेजाराम, जाति विश्नोई, उम्र 34 वर्ष, निवासी खिरोड़ी, थाना झाब, जिला जालौर (भूतपूर्व कांस्टेबल एवं वर्तमान निलंबित ग्रामसेवक)
- कमलेश पुत्र किशनाराम, जाति विश्नोई, उम्र 23 वर्ष, निवासी झोंटड़ा, थाना चितलवाना, जिला जालौर
- विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालक — द्वारा सहयोग करना बताया गया।
उक्त गिरोह जालौर, सांचौर व धोरिमन्ना इलाके में डोडा पोस्त के बड़े सप्लायर हैं। रेंज स्पेशल टीम द्वारा तस्करों के विरुद्ध हवाला के जरिए काले कारोबार के लेन-देन को लेकर सांचौर व धोरिमन्ना के हवाला कारोबारियों की भूमिका के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है।
कार्रवाई टीम का विवरण:
रेंज स्पेशल टीम प्रभारी श्री देवाराम (उप निरीक्षक), गणेशराम (सहायक उप निरीक्षक), कांस्टेबल अशोक बागड़वा, सेठाराम, किशोर दुग्तावा, अशोक परिहार, हरिराम, भीमराज, जोगाराम (विशेष भूमिका), कमांडो पप्पाराम, ड्राइवर श्यामसिंह एवं जिला सिरोही से थाना पिंडवाड़ा थानाधिकारी श्री महेंद्र सिरोही सहित टीम।
श्री राजेश मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज, जोधपुर ने बताया कि उक्त कार्रवाई में शामिल सभी सदस्यों को विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
अपील:
पुलिस महानिरीक्षक श्री राजेश मीणा ने बताया कि आमजन किसी भी अपराधी या अपराध से संबंधित सूचना रेंज पुलिस नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0291-2650811 एवं व्हाट्सऐप नंबर 9530441828 पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा।




