इमरान खान आबू रोड
ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में महाराष्ट्र के प्रख्यात एनेस्थीसियोलॉजी डॉ शांतनु कुमार साहू के द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण शिविर दो पारियों में आयोजित किया गया जिसमें हॉस्पिटल के सभी सुपरवाइजर, नर्सिंग स्टॉफ एवं पैरामेडिकल स्टॉफ ने भाग लिया इस शिविर में करीब एक सौ दस हॉस्पिटल स्टॉफ ने भाग लिया इस शिविर में डमी पर सभी को सी पी आर दिलवाया गया इस प्रशिक्षण शिविर में चीफ नर्सिंग सुपर वाइजर रूपा उपाध्याय आई सी यू इंचार्ज संजय भाई, ओ टी इंचार्ज चंपा राजपूत, कैजुअलिटी इंचार्ज संगीता कुमारी वार्ड इंचार्ज यशमिता कुमारी, मीना बहन, जयंती लाल मारू आदि स्टाफ उपस्थित थे इस शिविर के बाद चीफ नर्सिंग सुपर वाइजर रूपा उपाध्याय ने भाग लेने वाले सभी स्टाफ को प्रमाण पत्र दिए गए |




