Tuesday, February 10, 2026

National

spot_img

महलों की चौक स्थित पुरानी नगर पालिका परिसर में हुआ भव्य आयोजन

चित्रांश शर्मा

शाहपुरा।
शहर के ऐतिहासिक महलों की चौक स्थित पुरानी नगर पालिका परिसर में आज शाहपुरा स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह, हर्ष और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्धजनों ने सहभागिता करते हुए शाहपुरा के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं परंपराओं को स्मरण किया तथा समस्त शाहपुरावासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, शिक्षाविद एवं वरिष्ठ नागरिक कैलाश चंद्र व्यास, कैलाश वर्मा, अखिल व्यास, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, नगर पालिका पार्षद इशाक मोहम्मद, स्वराज सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष व्यास, अनुज कटिया, मोनू नामदेव सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस दौरान वक्ताओं ने शाहपुरा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए नगर के सतत विकास, सौहार्द एवं एकजुटता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उत्सव और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शाम के समय नगर के मुख्य गेट पर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई। वहीं नगर पालिका द्वारा त्रिमूर्ति चौराहे पर भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिससे पूरा शहर रोशनी और उल्लास से जगमगा उठा। नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए स्थापना दिवस को ऐतिहासिक और यादगार बनाया।

International

RELATED ARTICLES