Friday, April 10, 2026

National

spot_img

मानपुर में खाटू श्याम बाबा का प्रथम पाटोत्सव—भक्ति, भजन और भव्य आयोजन की गूंज

ब्यूरो चीफ: इमरान खान, आबू रोड

मानपुर। श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर, श्री शनि मंदिर एवं श्री खाटू श्याम मंदिर मानपुर में शुक्रवार को श्री खाटू श्याम बाबा का प्रथम पाटोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा।

श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर मानपुर के महंत श्री जनकपुरी जी महाराज ने बताया कि प्रातः 5:00 बजे बाबा का दूध एवं पंचामृत से विधिवत अभिषेक किया गया। इसके पश्चात आकर्षक श्रृंगार कर मंदिर परिसर को रोशनी और फूलों से सजाया गया। सुबह 7:00 बजे भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पाटोत्सव के अवसर पर श्री श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा श्री अंबाजी मंदिर से प्रारंभ होकर श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली गई। यात्रा में महिलाएं और पुरुष हाथों में निशान लिए भक्ति गीतों पर झूमते-गाते और डीजे की धुन पर नृत्य करते नजर आए।

मंदिर में हवन-पूजन के बाद पूर्णाहुति कर ध्वजा चढ़ाई गई। दोपहर 12:00 बजे से महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अहमदाबाद के प्रसिद्ध भजन गायक राजवर्धन सुथार, मध्य प्रदेश की भजन गायिका कनिका ग्रोवर एवं आबूरोड के भजन गायक शुभम मारू अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर सेवा समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने तन-मन-धन से सहयोग प्रदान किया।

🚩 ओम नमो नारायण 🚩

International

RELATED ARTICLES