छोटीसादड़ी, 22 नवम्बर, 2025 | स्व. श्री हरीश आंजना की 16 वीं पुण्य स्मृति पर मानव सेवा को समर्पित एक भव्य एवं प्रेरणादायी विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन शनिवार को श्री हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय, छोटीसादड़ी स्थित उदय निवास परिसर में किया गया।
शिविर का शुभारंभ माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना,पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना,समाजसेवी भरत आंजना,चेतक इंटरप्राइजेज डायरेक्टर पूरण आंजना,उप प्रधान विक्रम आंजना सभी ने स्व. हरीश जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मानव सेवा के इस अभियान की शुरुआत की।

रक्त संग्रहण स्वास्थ्य संस्थानों की टीमों ने शिविर स्थल पर पहुँचकर सघन रक्त संग्रहण कार्य को सफलतापूर्वक संचालित किया :
राजकीय साँवलिया जिला चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ – 101 यूनिट,
रेड क्रॉस सोसायटी, नीमच – 175 यूनिट,
पेसिफिक ब्लड बैंक, उमरड़ा – 82 यूनिट,
पेसिफिक ब्लड बैंक, बेदला – 90 यूनिट,
जिला चिकित्सालय, प्रतापगढ़ – 107 यूनिट,
RNT मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक, उदयपुर – 115 यूनिट
चिकित्सकीय टीमों का सराहनीय योगदान
शिविर में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सहयोग दिया।
प्रमुख चिकित्सक,डॉ. प्रमोद सिंह (आरएनटी मेडिकल कॉलेज),डॉ. मयंक व लालाराम गायरी (पेसिफिक उमरड़ा),डॉ. फिरोज़ हुसैन (पेसिफिक बेदला),डॉ. दिलीप (प्रतापगढ़),डॉ. रोहित धाकड़ (चित्तौड़गढ़),
रेड क्रॉस सोसाइटी नीमच टीम,जन-जागरण रैली एवं सेवा गतिविधियाँ
श्री हरीश आंजना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक मंडेला के नेतृत्व में छात्राओं ने नगर में जनजागरूकता रैली निकाली।




