ब्यूरो चीफ: जसवंत सिंह, शिव बाड़मेर
सोलर विंड प्रोजेक्ट को लेकर कंपनी और ग्रामीणों के बीच टकराव मैनेजर को जड़े थप्पड़। शिव उपखंड के मोखा गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सोलर और विंड प्रोजेक्ट को लेकर कंपनी और ग्रामीणों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। शनिवार को स्टर्लिंग एंड विल्सन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और स्थानीय ग्रामीणों के बीच कहासनी हो गई जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि विंड जमीन पर विंड लगाने को लेकर नाराज ग्रामीण श्रवण सिंह ने गुस्से में आकर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि इस दौरान मैनेजर को थप्पड़ भी जड़ दिए गए और उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी जबरदस्ती जमीन पर अपना काम कर रही है।
जबकि किसानों का साफ कहना है कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। घटना के बाद घायल श्रवण सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया और हालात पर नजर बनाए हुए। मोखाब में यह विवाद अब गंभीर रूप लेता नजर आ रहा है। जहां जमीन और विकास के मुद्दे पर टकाव नजर आ रहा है।




