संवाददाता: कमलेश यादव
स्वरूपगंज छोटी सादड़ी। सावन माह के पावन अवसर पर ग्राम स्वरूपगंज स्थित राम जानकी मंदिर से कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें हज़ारों कावड़िया ने भाग लिया। श्रद्धालुओं का यह जत्था पूरे गांव में भ्रमण करते हुए बरखेड़ा होते हुए रेवड़ा महादेव मंदिर पहुंचा, जहां जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई।यात्रियों ने “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजकों के अनुसार, श्रद्धालुओं की भूमिका उल्लेखनीय रही—सफाई रखी, अनुशासन बनाए रखा, और आपसी सहयोग का भाव दिखाया।




