झुंझुनू,29 नवंबर,भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी का आयोजन दिनांक 23 से 29 नवंबर 2025 तक अटल स्टेडियम लखनऊ में आयोजित किया गया , जिसमें राजस्थान प्रदेश से 1703 स्काउट्स गाइड्स, स्काउटर्स गाइडर्स,पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
जंबूरी में भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से 35000 से अधिक स्काउट्स, गाइड्स ने जंबूरी में सहभागिता की। सभी प्रतियोगिताओं में बेहतरीन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान प्रदेश ने विंग वार स्काउट विभाग में प्रथम स्थान,गाइड विभाग में प्रथम स्थान तथा ओवरऑल दोनों विंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर चीफ नेशनल कमिश्नर फ्लैग व शील्ड पर कब्जा जमाया, साथ ही सभी प्रतियोगिताओं में ए ग्रेड प्राप्त किया ।

जंबूरी में कैंप क्राफ्ट, बी.पी. सिक्स, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, फूड प्लाजा, प्रदर्शनी,रंगोली, लोक नृत्य, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, फैशन शो, स्किलोरामा, अनुमान लगाना, टेंट पिचिंग, फर्स्ट एड, कैंप फायर सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश स्काउट गाइड के प्रादेशिक अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकारमहेंद्र सिंह तथा उत्तर प्रदेश प्रादेशिक कमिश्नर प्रभात कुमार ने राज्य सचिव डॉ. पी.सी जैन एवं राज्य संगठन आयुक्त पूरन सिंह शेखावत, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्नालाल राज्य संगठन गाइड सुयश लोढ़ा पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए |




