ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद, अमेठी
रायबरेली। जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने प्रेमी को जेल से छुड़वाने की मांग को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
जानकारी के अनुसार, युवती डलमऊ क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। उसका प्रेमी अपहरण के एक मामले में जेल में बंद है। इसी बात से नाराज होकर युवती ने यह कदम उठाया और टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगी।
घटना की सूचना मिलते ही गुरबक्शगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने काफी देर तक समझाइश और बातचीत के जरिए युवती को शांत कराया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
पुलिस ने युवती को हिदायत देकर छोड़ दिया है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।




