ब्यूरो चीफ: उमेश पाठ
रीवा। सेमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर ब्लॉक के ग्राम कपसा में कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में ब्लॉक स्तर पर 21 सदस्यीय समिति का गठन किया गया तथा पंचायत स्तर पर गठित समितियों की प्रगति और कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।
मंडल अध्यक्ष डॉ. अखिलेश द्विवेदी ने नवगठित समिति के सदस्यों के नामों का वाचन करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वहीं वरिष्ठ नेता गिरिजा प्रसाद मिश्रा ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों और विचारधारा को विस्तार से रखते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष चेतनाथ पटेल, डॉ. अखिलेश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी उमेश पाठक, रमेश सिंह, नीलेश मिश्रा, संजय कुमार तिवारी, अरविंद तिवारी, रतन सोनी, संजय सिंह बघेल, वीरेंद्र सिंह, दिवाकर प्रसाद गौतम, कृष्णेंद्र पटेल, लालजी पटेल, राजीव कुमार उपाध्याय, रामलाल कोल, अमित कुमार पांडेय, श्रीमती सावित्री विश्वकर्मा एवं श्रीमती देवकली विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बूथ एवं पंचायत स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया।




