Tuesday, April 7, 2026

National

spot_img

विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने नगर पालिका शाहपुरा का किया औचक निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा। क्षेत्रीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने बुधवार को नगर पालिका शाहपुरा का औचक निरीक्षण कर शहर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित कर कार्यों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य, जल निकासी प्रणाली, नगर पालिका के राजस्व स्रोतों सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए कचरा निस्तारण प्रणाली को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के सौंदर्यकरण एवं रोड लाइट व्यवस्था में सुधार लाने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए डॉ. बैरवा ने गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नालों की नियमित सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान नगर पालिका के राजस्व को बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विधायक ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और शहर के समग्र एवं संतुलित विकास को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशासनिक टीम के सहयोग से शाहपुरा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

International

RELATED ARTICLES