Tuesday, February 10, 2026

National

spot_img

शाहपुरा के मोहित जाट करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

चित्रांश शर्मा

यंग स्पोर्ट्स क्लब शाहपुरा के उभरते खिलाड़ी तथा राउमावि शाहपुरा के छात्र मोहित जाट का प्रतिष्ठित वर्ल्ड स्कूल गेम्स 2025 के लिए भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयन हुआ है।
क्लब के अध्यक्ष रामप्रसाद कुम्हार और सचिव राजेंद्र सिंह धाभाई ने बताया कि मोहित 4 से 13 दिसंबर तक चीन के सांगलू शहर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
क्लब संरक्षक, भारतीय वॉलीबॉल संघ के पूर्व महासचिव एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि यह शाहपुरा के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। उन्होंने बताया कि मोहित, क्लब से लगातार तीसरे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं—इससे पूर्व सूरज बंजारा और निखिल जाट भी इसी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
वॉलीबॉल कोच नरेशपाल धाभाई ने बताया कि मोहित गत सत्र में एसजीएफआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।
मोहित को शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में क्लब संरक्षक परिवार, स्वास्तिक भीलवाड़ा के राधेश्याम बहेडिया, अनिल बूलियां, ओथम इन्वेस्टमेंट के संजय डांगी, सुशील डांगी, उपाध्यक्ष अजय महता, कोषाध्यक्ष विनय डांगी, अनिल दत्त पुंडरीक, मूलचंद खटीक, ओमप्रकाश गुर्जर, रामदयाल चौधरी, अभयदेव कानावत, उप कारागृह जेलर प्रहलाद गुर्जर, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के महेश शर्मा, अमर सिंह, मुकेश कुमावत, सीताराम चौधरी, प्रधानाचार्य अनिल बघेरवाल, कमलेश मीणा, ईश्वरलाल मीणा, शा.शि. अहमद बरकाती आदि शामिल रहे ।

International

RELATED ARTICLES