सुरेश सैनी
बृजेश ज्योति उपाध्याय आई.पी.एस पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के निर्देशन, श्री देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन व श्री फूलचंद मीणा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान सैल जिला झुन्झुनू के सुपरविजन में श्री रामखिलाड़ी मीणा आरपीएस थानाधिकारी पुलिस थाना साईबर अपराध झुन्झुनू द्वारा श्री गोपाललाल पुनि. के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा साईबर ठगी के मुल्जिम मीत रावल को गिरफ्तार किया गया।
घटना व कार्यवाही विवरण – परिवादी सुबोध नागदा के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साईबर ठगों द्वारा ऑनलाईन 1475200 रूपये की ठगी कर ली। जिस प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया गया। अनुसंधान से मुल्जिम मीत रावल के विरूद्ध जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर मुल्जिम मीत रावल को प्रोडक्शन वारंट पर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया जिससे प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार मुल्जिम- मीत रावल पुत्र श्री प्रकाश भाई जाति रावल उम्र 23 साल निवासी जय अम्बे शाक मार्केट वडनगर थाना वडनगर जिला मैहसाना गुजरात हाल मकान नम्बर 35 रॉयल पैलेस न्यू बस स्टेण्ड वडनगर थाना वडनगर मैहसाना




