सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)
संजय कुमार मिश्र ने रेवती थाने का नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया।पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने पुलिस कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए थाने का जायजा लिया और थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल की साथ ही महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा भी की। पुलिसकर्मियों संग विचार- विमर्श कर कई दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, शराब तस्करों पर शिकंजा ,शांति व्यवस्था कायम रखना व नागरिकों के बीच पुलिस की बेहतर कार्य कुशलता व छवि प्रस्तुत करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।




