Saturday, March 28, 2026

National

spot_img

सीतापुर खूनी संघर्ष से दहला कैमहरा गांव

संवाददाता : विनीत सिंह

सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कैमहरा गांव में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से गोलीबारी और लाठी-डंडे चलने लगे।

संघर्ष में एक युवक की पीठ में गोली लग गई, जबकि दोनों पक्षों से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फायरिंग की आवाज से गांव में भगदड़ मच गई।

सूचना मिलते ही एएसपी दुर्गेश सिंह और सीओ नागेंद्र चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

गांव में तनाव का माहौल बरकरार है, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और मामले की जांच जारी है।

International

RELATED ARTICLES