Monday, April 6, 2026

National

spot_img

सीतापुर में आग का कहर मां बेटी जिंदा जलीं, मासूम ने भी तोड़ा दम

ब्यूरो चीफ: विनीत सिंह

सीतापुर (उत्तर प्रदेश)
जनपद सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया चालाकापुर गांव में शनिवार को एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज आंधी के बाद अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस दर्दनाक हादसे में एक मां और उसकी बेटी की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसी सात वर्षीय मासूम बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम दिखाई दे रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते करीब एक दर्जन से अधिक घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता के आगे सभी प्रयास नाकाफी साबित हुए।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन तत्काल हरकत में आया। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उनके साथ महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है, वहीं पीड़ितों के पुनर्वास की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

International

RELATED ARTICLES