संवाददाता : विनीत सिंह
सीतापुर में नारकोटिक व कोडिनयुक्त कफ सिरप बेचने पर बड़ी कार्रवाई हुई है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नैमिष धाम अस्पताल और मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
जांच में पता चला कि नैमिषधाम मेडिकल स्टोर ने लखनऊ स्थित ईधिका लाइफसाइंसेज से करीब 26,000 कफ सिरप खरीदे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए औषधि निरीक्षक अनिता कुरील ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
प्रशासन ने कोडिनयुक्त सिरप की अवैध बिक्री को लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।




