Monday, March 16, 2026

National

spot_img

सीतापुर में सीएमओ का औचक निरीक्षण, सीएचसी ऐलिया की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ब्यूरो चीफ: विनीत सिंह, सीतापुर

जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई जरूरी निर्देश दिए।

सोमवार को सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार अचानक सीएचसी ऐलिया पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया।

सीएमओ ने दवा स्टोर में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मिली प्रशासनिक कमियों पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी गई कि यदि व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त नहीं की गईं तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ ने यह भी निर्देश दिया कि मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं और सभी को अस्पताल में ही सुलभ इलाज उपलब्ध कराया जाए।

International

RELATED ARTICLES