Monday, April 6, 2026

National

spot_img

स्कूल बस बनी काल: दौलतपुरा में 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी

सवाई माधोपुर। जिले के खण्डार तहसील क्षेत्र के दौलतपुरा गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बालक की पहचान दौलतपुरा निवासी हनुमान मीणा के पांच वर्षीय पुत्र आजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आजाद सुबह अपने बड़े भाई के साथ घर से करीब 200 मीटर दूर खेतों की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान नेशनल हाईवे से जुड़ी कटार गांव की लिंक सड़क पर अचानक एक निजी स्कूल बस आ गई और उसने मासूम को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चे को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जबकि आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे के परिजनों को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही बहरावंडा खुर्द पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहरावंडा खुर्द भिजवाया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

चौकी प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा निजी स्कूल बस की टक्कर से हुआ है। पुलिस ने संबंधित बस को जब्त कर चौकी परिसर में खड़ा करवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में गहरा आक्रोश भी देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गांव के आसपास स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

मासूम आजाद की असमय मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। हर किसी की आंखें नम हैं और लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

International

RELATED ARTICLES