सुरेश सैनी
22 नवंबर 2025 झुंझुनू। गुलाम नबी पुत्र मकबूल आजमनगर पुलिस थाना कोतवाली झुंझुनू ने प्रथम सूचना देते हुए बताएं कि उनका वाहन RJ 18 PA 6748 दिनांक 18 नवंबर को आजमनगर झुंझुनू स्थित मकान के सामने खड़ा था जिसको अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। फरियादि ने बहुत कोशिश की और अपने वाहन को ढूंढने के प्रयास में असफल रहा जिसके चलते 20 नवंबर को प्रथम सूचना थाने में दी गई।
बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस पुलिस अधीक्षक झुंझुनू के निर्देशन में टीम गठित हुई और वाहन चोरी की घटनाओं को पूर्णतया रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियानों में एक भाग और जोड़ दिया गया जिसके चलते विशेष गठित टीम सीसीटीवी कैमरा और अत्याधुनिक संसाधनों का उपयोग करते हुए आदिल पुत्र ताजू खान निवासी गोविंदपुरा झुंझुनू को गिरफ्तार किया पूछताछ के बाद चोरी किया गया टेंपो भी बरामद कर लिया गया । अपराधिक गतिविधियों के संदर्भ में गहनता से आनंद संधान जारी है जिसके आधार पर और भी वाहन चोरी की वारदातें खुलने की संभावना है |




