Tuesday, March 17, 2026

National

spot_img

Chhoti Sadri नेशनल हाईवे 56 पर ट्रक में भीषण आग, वेल्डिंग के दौरान हुआ हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट: नागेश प्रजापत, प्रतापगढ़

छोटी सादड़ी। छोटी सादड़ी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-56 पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब महगर के पास खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें विकराल रूप लेती गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ समय बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया और भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने टायर फटने की आशंका को देखते हुए लोगों को दूर रहने की चेतावनी भी दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

International

RELATED ARTICLES