संवाददाता : जिला ब्यूरो विजय द्विवेदी
सरदारपुर – सुप्रिया श्रीनेट नेकी ने की मीटिंग की अध्यक्षता, पूरे देशभर से 30 वॉलंटियर बैठक में हुए शामिल, मध्यप्रदेश से तीन कार्यकर्ता हुए थे मीटिंग में शामिल बैठक को कांग्रेस के डिजिटल नेटवर्क को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है |
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेट के नेतृत्व में दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में सोशल मीडिया वॉलंटियर की राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में देशभर से करीब 30 वॉलंटियरों ने भाग लिया
बैठक में मध्यप्रदेश से तीन वॉलंटियरों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से एक नाम बगड़ी निवासी गगन कामदार का भी शामिल रहा | बैठक में सोशल मीडिया की कार्यप्रणाली, उसकी पहुँच और कांग्रेस के डिजिटल नेटवर्क को सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई |

सुप्रिया श्रीनेट ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के डिजिटल प्लेटफॉर्म को और मज़बूत करने के लिए यह बैठक एक अहम कदम है उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज के युग में जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों, विचारों और कार्यक्रमों को पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम है |
बैठक में उपस्थित वॉलंटियरों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और कांग्रेस के सोशल मीडिया अभियान को और प्रभावी बनाने के सुझाव दिए सुप्रिया श्रीनेट ने सभी वॉलंटियरों की सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका पार्टी के डिजिटल मिशन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है |




