संवाददाता : जिला ब्यूरो विजय द्विवेदी
15 अक्टूबर बुधवार को धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पं.छोटुजी शास्त्री के सान्निध्य में विराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर सहित कई दिग्गज लोग शिरकत करेंगे। अध्यक्षता मनोहरसिंह चावड़ा टकरावदा करेगे। साथ ही आयोजन प्रमुख महेंद्रसिंह चावड़ा टकरावदा अतिथियों की आगवानी करेंगे। सम्मान समारोह के आयोजन में नारीशक्ति,धर्मशाला भूमिदानदाताओ, प्रतिभाओं,समाजसेवीयो, पत्रकारो,पर्यावरण प्रेमीयो व शिक्षा जगत में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षको व श्री बाल हनुमान गौसेवा समिति टकरावदा, कण्व-वन सेवा संस्थान कानवन को अभिनन्दन पत्र भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। कवि सम्मेलन में हास्य रस कवि राकेश शर्मा बदनावर,धिरज शर्मा नालछा, श्रंगार रस कवियत्री नम्रता नमिता भोपाल,वीर रस कवि दर्शन लोहार रतलाम, हास्य रस कवि गोपाल कावलिया बदनावर,पंकज दुप्पल राजगढ़ काव्य पाठ कर श्रोताओं को देर रात तक राष्ट्र व देश के प्रति समर्पित कविताओ से जोड़ेंगे। आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारीया की गई है। बड़ी संख्या में क्षेत्र भर के श्रोता, पत्रकार, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व करणी सेना परिवार मध्यप्रदेश के करणी सैनिक उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति के महेंद्रसिंह चावड़ा टकरावदा ने बताया कि आयोजन को लेकर गांव-गांव प्रचार प्रसार कर श्रोताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।




