Wednesday, March 4, 2026

National

spot_img

अमेठी में दवा लेने जा रहे दंपति पर पलटी डीसीएम, पत्नी की मौत, पति घायल।

ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद, कमरौली जिला अमेठी

अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गढ़ा गांव के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें साइकिल से दवा लेने बाजार जा रहे के दंपति के ऊपर तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम पलट गई। जिसके चलते एक तरफ जहां साइकिल पर बैठी पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरी तरफ साइकिल चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को तेज रफ्तार डीसीएम लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रही थी तभी वह अनियंत्रित होकर कमरौली थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के पास पलट गई। ठीक उसी समय बगल से गुजर रहे साइकिल सवार एक दम्पति डीसीएम की चपेट में आ गए। जिससे साइकिल पर बैठी पत्नी की डीसीएम के नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसे डीसीएम को कटर से काटकर बाहर निकल गया।जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तत्काल बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों एवं राहगीरों में घटना की सूचना पुलिस को दिया तथा घायल पति को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर जगदीशपुर भेजा।

कमरौली थाना प्रभारी मुकेश कुमार पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई घायल वसीम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर भिजवाया गया है। जबकि मृतक महिला की लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। डीसीएम का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने डीसीएम संख्या-यूपी 36 टी. 8733 को कब्जे में ले लिया है। मृतक महिला की पहचान अनवरी(60) पत्नी वसीम अहमद निवासी सूबेदार का पुरवा मजरे बहुआ थाना मोहनगंज जनपद अमेठी के रूप में हुई है। यह दोनों घर से दवा लेने के लिए निकले थे तभी दुर्घटना हो गई। सड़क पर पलटे हुए ट्रक के कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हुआ था जिसके लिए राजमार्ग पर डायवर्सन कर दिया गया था। इसके बाद थोड़ी ही देर में पलटे हुए डीसीएम को मौके से हटवा दिया गया है और आवागमन पूरी तरह से बहाल हो गया है।

International

RELATED ARTICLES