संवाददाता : चित्रांश शर्मा
फुलिया कला-शाहपुरा तहसील के फुलिया कला थाना क्षेत्र के ख़ामोर गांव में रामपाल बलाई पिता मिश्री लाल बलाई ने बताया कि पिछले तीन-चार सालों से उनकी खेत की जमीन पर पास ही के मालिक धर्मवीर सिंह पिता रघुनाथ व उनके सिजारी जो जाट समाज के है वह आये दिन परेशान करते रहते है।पहले भी 2023 में धर्मवीर सिंह पिता रघुनाथ सिंह पर मुकदमा लगया था परन्तु अब वो फिर से परेशान करने लग गए है जो आए दिन रामपाल बलाई व उनके परिवार को खेत पर आते-जाते समय गाली-गलौच करते है व ट्रैक्टर से कुचलकर मारने की धमकी देते है एवं जातिगत गालियां भी देते है।इन्होंने आने-जाने के रास्ते को भी बन्द कर दिया अब तो गाँव का गंधा पानी भी रास्ते मे छोड़ देते है जिसके कारण ना तो खेत पर आना-जाना दुर्लभ हो गया है।जिसमे परेशान करने वालो में नारायण जाट पिता भगवान जाट,कालू जाट पिता उगमा जाट,छोटू जाट पिता उगमा जाट व भोलू जाट पिता उगमा जाट ने ही खेत का रास्ता बंद किया व जान से मारने की धमकियां दी रहे है।अतः प्रशासन से अनुरोध है कि इनपर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए व खेत का रास्ता खोला जाए।इस ज्ञापन में अंबेडकर विचार मंच संस्थान,भीमराव अंबेडकर विचार मंच,भीम आर्मी भारत एकता मिशन व संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने तुरंत कार्यवाही हेतु कलेक्टर साहब को ज्ञापन दिया।




