संवाददाता : सुरेश सैनी
बृजेश ज्योति उपाध्याय आई.पी.एस पुलिस अधीक्षक, जिला झुन्झुनू के निर्देशानुसार, श्री देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन व श्री नोपाराम भाकर आरपीएस वृताधिकारी वृत बुहाना के सुपरविजन में श्री सीताराम उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सिंघाना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा एक अवैध देशी कट्टा सहित एक जिंदा व एक खाली कारतूस जप्त कर आरोपी करन को गिरफ्तार किया गया।
घटना व कार्यवाही विवरण- आज दिनांक 06-10-2025 को जरिये मुखबीर सुचना मिली कि आपके थाना का वांछित मुल्जिम करन नायक निवासी सिंघाना का रहने वाला है, जिसने स्वयं के घर में बने कमरे में एक अवैध हथियार व कारतूस छुपा रखा है। मुताबिक इतला के गठित टीम करन नायक निवासी सिंघाना के घर पहुंची, जहां पर एक लडका मौजूद मिला जिसका नाम पता पुछा तो अपना नाम करन पुत्र सत्यवीर ऊर्फ लाला जाति नायक निवासी सिंघाना होना बताया। जिससे अवैध हथियार के सबंध में पुछताछ की गई तो करन नायक ने घर में बने कमरे की टांड पर हथियार होना बताया। जिस पर चैक किया गया तो कमरे की टांड के उपर एक काली थैली मिली जिसमें एक देशी कट्टा मय एक जिंदा कारतुस मय एक खाली कारतुस अपने पास रखने बाबत लाईसेंस/ अनुज्ञापत्र पुछा गया तो नहीं होना बताया। आरोपी करन को आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया व अवैध एक देशी कट्टा मय एक जिंदा व एक खाली कारतुस जब्त किया गया। मुलजिम से गहनता से अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी- करन पुत्र सत्यवीर ऊर्फ लाला जाति नायक उम्र 23 साल निवासी सिघाना (आरोपी के विरूद्ध पूर्व का एक प्रकरण दर्ज है।)




