संवाददाता : सुरेश सैनी
ब्रजेश ज्योति उपाध्याय IPS पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के निर्देशानुसार, श्री देवेन्द्र सिह राजावत RPS अति. पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन मे एवं श्री राजवीर सिह RPS वृताधिकारी वृत नवलगढ के निकटतम सुपरविजन मे श्री राममनोहर पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना गुढागौडजी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा स्थाई वारन्टी बबलू ऊर्फ शेर मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही विवरण:- श्रीमान महानिरीक्षक जयपुर रेंज जयपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत थाना से गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये न्यायालय श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रेट उदयपुरवाटी से जारी स्थाई वारन्टी सरकार बनाम बबलू ऊर्फ शेर मोहम्मद मे फरार चल रहे स्थाई वारन्टी स्थाई वारन्टी बबूल ऊर्फ शेरमोहम्मद पुत्र आमीन काजी जाति काजी मुसलमान उम्र 40 साल निवासी धमोरा पुलिस थाना गुढागौडजी हाल खोरा बिसल चतरपुरा रोड श्यामनगर पुलिस थाना करधनी जयपुर शहर को जयपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है। जिसको आज दिनांक 11.10.2025 को पेश न्यायालय किया जायेगा।




