ब्यूरो रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र इंदौरकर
छिंदवाड़ा। जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इमलीखेड़ा सोनपुर (कुलबेहरा नदी क्षेत्र) में संयुक्त छापेमारी की। इस कार्रवाई में खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की टीम शामिल रही।
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए 6 ट्रैक्टरों को रंगे हाथों पकड़ा और जप्त कर लिया। सभी जप्त वाहन कोतवाली थाना परिसर में खड़े कराए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध उत्खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।




