संवाददाता : सुरेश सैनी
बृजेश ज्योती उपाध्याय आई.पी.एस- पुलिस अधीक्षक, जिला झुन्झुनू के निर्देशानुसार, श्री देवेन्द्र सिंह राजावत आर.पी.एस. अति. पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन व श्री विकास धींधवाल आर.पी.एस. वृताधिकारी, वृत चिडावा के सुपरविजन में श्री आशाराम गुर्जर पुनि. थानाधिकारी पुलिस थाना चिड़ावा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 05.10.2025 को कार्यवाही करते हुये वर्ष 2019 से दहेज प्रताड़ना के मामले मे फरार चल रहे स्थाई वारंटी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही विवरण – माननीय सिविल न्यायधिश एव न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट चिड़ावा जिला झुन्झुनू से जारी स्थाई वारंट सरकार बनाम अशोक कुमार कोर्ट केस न 587/2019 धारा 498ए,406 भादस के मामले मे वांछित स्थाई वारंटी अशोक कुमार जो फरार चल रहा था के संबंध में दिनांक 04.10.2025 को थाने के कानिस्टेबल अमित सिहाग 759 को सूचना मिली कि वारंटी जो दिल्ली मे रहता है ओर आज अपने गांव आया हुआ है। जिसको टीम द्वारा आज दिनांक 05.10.2025 को हिसार हरियाणा से दस्तयाब किया जाकर गिरफ्तार किया गया। उक्त वारंटी के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा कुर्की वारंट चेतना बनाम अशोक कोर्ट केस नं. 27/2022 जारी किया हुआ है जिसमे भी फरार चल रहा है। जिसको कल दिनांक 06.10.2025 को पेश न्यायालय किया जावेगा।




