सुरेश सैनी
दिनांक 01.10.25 को निर्भया पेट्रोलिंग युनिट को रात्रि में गश्त में ईतला मिली कि कुछ मनचले रोड नंबर 01 से गांधी चौक तक मोटरसाइकिलों पर स्टंट कर आमजन / राहगीरों को परेशान तथा महिलाओं पर छिंटाकशी कर रहे है। ईतला के अनुसार निर्भया पेट्रोलिंग युनिट मौके पर पहुंची तो मनचले स्टंटबाज युवक मोटरसाइकिल से स्टंट करते दिखाई दिये तथा पंट्रोलिंग युनिट के आस पास भी स्टंटबाजी कर फरार हो गये। इस पर थाना कोतवाली से श्री रतनलाल सउनि मय निर्भया टीम के उक्त बाईक सवार 04 युवको को डिटेन कर थाना पर लाया जाकर जिनको बाद पुछताछ शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया तथा 02 बाईक भी जप्त की गई।
गिरफ्तारशुदा गैरसायलान:-
- समीर पुत्र श्री शेर मोहम्मद जाति मणियार उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं 44 खेतानो का मोहल्ला कस्बा झुन्झुनू
- मोहम्मद अली पुत्र श्री असलम खान जाति कायमखानी उम्र 20 साल निवासी वार्ड नं 22 भाडंगो का मोहल्ला कस्बा झुन्झुनू
- आसीफ पुत्र मोहम्म सलीम जाति मुस्लमान उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं 45 इकबाल धर्मकाटा चूरु बाईपास कस्बा झुन्झुनू
- अरमान पुत्र जाकिर जाति कायमखानी उम्र 18 साल निवासी वार्ड नं 30 बंदुकियो का मोहल्ला




