संवाददाता : सुरेश सैनी
ग्राम अलसीसर, बृजेश ज्योति उपाध्याय आई.पी.एस पुलिस अधीक्षक, जिला झुन्झुनू के निर्देशानुसार, श्री देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन व श्री हरिसिंह धायल आरपीएस वृताधिकारी वृत झुन्झुनू ग्रामीण के सुपरविजन में श्री विष्णुदत्त उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना मलसीसर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा ग्राम अलसीसर में मेले के दौरान महिला की चैन तोड़ने वाली आरोपिया ममता को गिरफ्तार किया जाकर चैन बरामद की गई।
घटना का विवरण – दिनांक 18-08-2025 को परिवादिया ने पुलिस थाना मलसीसर पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 17-08-2025 को ग्राम अलसीसर में अपने घर से हमारे गॉव में झुन्झुनू राजगढ़ रोड कॉलेज के सामने गोगामेडी पर लगने वाले मेले में धोक मारने गई थी मेरे गले में पहनी हुये सोने की चैन तोड़ ली। इत्यादि पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही का विवरण – मुकदमा दर्ज होने के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुये घटनास्थल का निरीक्षण किया गया मेले में सदिग्ध व माल मशरुका की तलाश की गई और घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी चैक किये जाकर ममता पत्नि सतीश उर्फ जगदीश जाति बांवरिया उम्र 29 साल निवासी सीथल पुलिस थाना गुढ़ागौड़जी जिला झुन्झुनू राजस्थान को दस्तयाब किया जाकर अनुसंधान किया गया बाद अनुसंधान महिला आरोपी ममता को गिरफ्तार किया गया और आरोपिया से चैन बरामद की गई।




