Wednesday, March 11, 2026

National

spot_img

सरकारी ट्यूबवेल पर ‘निजी साम्राज्य’! छापर कॉलोनी में दबंगों का कब्जा

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी, सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर। जिले के खंडार कस्बे की छापर कॉलोनी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां आमजन के लिए लगाए गए सरकारी हैंडपंप और ट्यूबवेल पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हैंडपंप में मोटर लगाई गई थी ताकि क्षेत्र के निवासियों को पर्याप्त पानी मिल सके, लेकिन कुछ लोगों ने इस ट्यूबवेल से सीधे पाइप लाइन जोड़कर अपने घरों में अवैध कनेक्शन कर लिए हैं।

जानकारी के अनुसार ट्यूबवेल से करीब पांच से छह अवैध नल कनेक्शन लगाए गए हैं, जिसके कारण अन्य लोगों को पानी भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी और वार्ड सदस्य अर्जुन लाल बैरवा ने बताया कि संबंधित लोग दबंगई दिखाते हुए अन्य कॉलोनीवासियों को ट्यूबवेल से पानी भरने नहीं देते। मजबूरी में लोगों को कॉलोनी में बनी पानी की टंकी से पानी भरना पड़ता है, जिसकी समय पर सफाई भी नहीं होने से स्वास्थ्य संबंधी खतरा बना रहता है।

उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। साथ ही क्षेत्रीय विधायक गोठवाल को भी मामले की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक दबंगों के प्रभाव के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक ट्यूबवेल को दबंगों के कब्जे से मुक्त करवाकर आमजन को सुचारु रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि सभी लोगों को समान रूप से पानी मिल सके।

International

RELATED ARTICLES