चित्रांश शर्मा
शाहपुरा। कोली समाज द्वारा वीरांगना झलकारी बाई की 196वीं जन्म जयंती को मुरैना में अत्यंत भव्य रूप से मनाई गई। समारोह में देशभर से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम में सकल कोली-कोरी समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बामोरिया (भोपाल), राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कौस्तुभ सिंह भाटी (अजमेर) तथा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान कंपाउंडर कैलाश कोली (शाहपुरा, भीलवाड़ा) मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम में गायिका रजनी बौद्ध ने झलकारी बाई के जीवन पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। आयोजन में संयोजक एवं मप्र अध्यक्ष इंजी. रामप्रकाश माहौर, रामजी लाल, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र फौजी सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बामोरिया, कौस्तुभ सिंह भाटी, प्रो. बाबूलाल, इंजी. रामप्रकाश, सोबरन सिंह, रामजीलाल, बिजेंद्र फौजी, कमला वर्मा, सुरेन्द्र महावर, चक्रपाणि भाटी, मूलचंद महावर, रामनारायण, सोहनलाल, उमेश कुमार, मुकेश कुमार सहित सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, भोपाल, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से समाजजन पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन नरोत्तम माहौर ने किया।