Friday, March 27, 2026

National

spot_img

गौ सेवा से बड़ा पुनीत कार्य अन्य कोई नहीं है- हर्षिनी कुलहरी

संवाददाता : सुरेश सैनी

झुझुनू । स्थानीय हमीरी रोड स्थित मौड़ा पहाड़ के निकट श्रीराम गौ सेवा समिति गौ रक्षा दल का उद्घाटन संत अभय नाथ महाराज दिल्ली व संत अभयनाथ महाराज सोनासर के सान्निध्य में भाजपा ज़िलाध्यक्ष एव जिला प्रमुख श्रीमती हर्षिनी कुलहरी, भाजपा नेता निषित बबलू चौधरी एव भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ । समिति के विनोद नायक व संदीप बाकोलिया ने बताया कि श्रीराम गौ सेवा समिति द्वारा पिछले पाँच वर्षों से पीड़ित, चोटिल व रोगी गौ माता एव गौवंश का उपचार एव सेवा की जा रही है। संस्था को रजिस्टर्ड करने के बाद रविवार को संतों के सानिध्य में इसके कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि भाग्यशाली व श्रेष्ठ कर्म वाले व्यक्ति ही गाय की सेवा कर सकते हैं ।

गौ सेवा से बड़ा पुनीत कार्य अन्य कोई नहीं है। गौ की सेवा करने वाले को सम्मान के साथ पुण्य की प्राप्ति होती है । भाजपा विधानसभा प्रत्याशी रहे युवा नेता निषित बबलू चौधरी ने कहा कि पीड़ित गाय की सेवा माँ की सेवा के समान है।गाय को माता का दर्जा इसी लिए दिया गया है कि वे माता की तरह हमारा पालन पोषण करती हैं। हर सनातनी को गौ माता के प्रति समर्पित होना चाहिए। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एव जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने कहा कि गाय में समस्त देवताओं का वास है। गौ की सेवा सभी देवताओं की पूजा का फल देती है । संत अभय नाथ ने आशीर्वचन में गौ माता की विशेषताओं पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल प्रभारी अरुणा सिहाग, किन्नर समाज की चुटकी बाई , गुड्डी बाई, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, भाजपा नगर महामंत्री दिलीप सैनी, समिति सदस्य विनोद जाजोदिया, अरुण नायक, विशाल नायक, सोनू भार्गव, डॉ राकेश, संदीप बाकोलिया, विकास पायल सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन, महिलाएं व युवा उपस्थित रहे ।

International

RELATED ARTICLES