Tuesday, February 10, 2026

National

spot_img

नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने 76वा संविधान दिवस मनाया

चित्रांश शर्मा

शाहपुरा भारतीय संविधान के संविधान सभा द्वारा अंगीकार किया जाने के 76 वे वर्षगांठ के उपलक्ष में आज नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुरा द्वारा भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर ने बताया कि भारतीय संविधान देश की आत्मा और सर्वोच्च विधान है। यह केवल नियमों और कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि एक ऐसा पवित्र ग्रंथ है जो हमें एक राष्ट्र के रूप में दिशा दिखाता है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सुचारु संचालन की गारंटी देता है। आज, जब हम 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाते हैं, तो यह हमें उस ऐतिहासिक यात्रा की याद दिलाता है जो स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक थी। यह दिवस हमें यह भी याद दिलाता है कि हमारा संविधान विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों वाले करोड़ों लोगों को ‘एकता’ के धागे में पिरोता है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने बताया कि भारतीय संविधान हर भारतीय नागरिक का गौरव है भारतीय संविधान ने देश के सभी नागरिकों के मूल अधिकार और कर्तव्य सुनिश्चित किए हैं हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी पूरी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए और संविधान की संपूर्ण जानकारी देश के प्रत्येक नागरिक को होना जरूरी है इस अवसर पर पीसीसी सदस्य संदीपमहावीर जीनगर,नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकंद तोषनीवाल पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज,जिला महासचिव रामेश्वर सोलंकी, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक अविनाश शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश शर्मा,भेरूलाल सेन,सरपंच माताजी का खेड़ा राजमल बंजारा,वरिष्ठ पार्षद डॉ इशाक खान कायमखानी,मुबारिक हुसैन रंगरेज,पूर्व पार्षद प्रभु सुगंधी, सद्दीक पठान,नाथु कोली,शंकर खटीक,मदन सर्वा,प्रियेश यदुवंशी धनराज जीनगर,रजत जेन,सावरा खारोल,उपस्थित थे

International

RELATED ARTICLES