जिला ब्यूरो: सुरेश सैनी झुंझुनू
आज मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण मैं स्वयं उपस्थित नहीं हो सका, लेकिन हमारी टीम के सभी युवा साथियों ने निवाई विधानसभा क्षेत्र के क़रेड़ा बुजुर्ग गांव पहुंचकर एक मजबूत संदेश दिया।
जिस गांव में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया द्वारा मुस्लिम महिलाओं को कंबल देकर वापस छीन लेने जैसी घिनौनी हरकत की गई थी, उसी गांव में आज हमारी टीम ने सर्व समाज की जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए। साथ ही रमजान के पवित्र महीने की खुशी में खजूर के पैकेट बांटकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
हमारा स्पष्ट संकल्प है राजनीति बांटने की नहीं, जोड़ने की होनी चाहिए। हम नफरत का जवाब नफरत से नहीं, मोहब्बत से देंगे।
मैं अपने नेता श्री राहुल गांधी जी को सलाम करता हूं, और इमरान प्रतापगढ़ी साहब को भी सलाम करता हूं, जिनका नारा है “नफरत को मोहब्बत से जीतेंगे।” उन्हीं के मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशों के अनुसार हमारी पूरी टीम ने यह कार्य किया।
करेड़ा बुजुर्ग के सभी ग्रामवासियों का हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने सम्मान और स्नेह दिया। आपका यह प्यार और विश्वास ही हमारी ताकत है।
यह नफरत की राजनीति न राजस्थान में चलेगी, न हिंदुस्तान में। संविधान और इंसानियत के रास्ते पर चलते हुए, आने वाले समय में भी हम हर अन्याय का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
इस शानदार काम को अंजाम देने हेतु हमारी टीम के युवा साथी सिराज अहमद खान, अमीर शेखावाटी, डॉ नरेंद्र बौद्ध, अमर मंडावरा, राजन अजीतसरिया, इमरान राईन, सुरेंद्र सामोता, इश्तियाक कुरैशी, भारत लाखीवाल, लखन मीणा, इरशाद खान, भरत सिंह, जुनेद, समीर खान, मनीष सैनी व टोंक जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के जिलाध्यक्ष बरकत हसीन सहित उपस्थित रहे सभी साथियों का दिल से आभार और शुक्रिया।
आपका अपना
एम.डी. चोपदार
चेयरमैन
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी
अल्पसंख्यक विभाग




