संवाददाता : जिला ब्यूरो विजय द्विवेदी
राजगढ़ – महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में सेल्फ डिफेंस एंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी राजगढ़ में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया |कार्यक्रम में डॉ श्री बलबहादुरसिंह राठौड़ मुख्य अतिथि रहें डॉ श्री आशिष वैद्य एवं श्री दीपक जैन नगर परिषद उपाध्यक्ष राजगढ़ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहें तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रेम कुमार वैद्य ने की कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ अतिथियों का स्वागत शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं मोतियों की माला पहनाकर किया गया कार्यक्रम में सेल्फ डिफेंस एंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया इसके पश्चात् शुरू हुए कवि सम्मेलन में प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी ओजस्वी और प्रेरणादायक रचनाओं से वातावरण को साहित्यिक भावों से सराबोर कर दिया। जिन कवियों ने काव्य पाठ किया उनमें प्रमुख रहें- डॉ. शिरीन कुरैशी (CM राइज स्कूल सरदारपुर, शिक्षिका), संदीप यादव हास्य कवि, गायक और शिक्षक, आशीष त्रिवेदी भोपावर ओज रस के कवि, अजय पाटीदार बड़वेली सरदारपुर राम गीत और देश भक्ति गीतों के गीतकार, महेश डांगी, धार हास्य रस के कवि एवं श्री हरिनारायण तिवारी श्रृंगार रस के कवि थे कवियों ने अपनी ओजस्वी, हास्यपूर्ण और प्रेरक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोता, आमंत्रित अतिथि, अभिभावक एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहें श्रोताओं ने काव्य पाठ का आनंद लिया और खूब तालियां बजाकर कवियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में कवियों एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया |

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारी श्री महेश कुमार वर्मा धार जिला अध्यक्ष, श्री योगेन्द्र तिवारी सरदारपुर तहसील अध्यक्ष, श्री झमकलाल मारु तहसील सचिव, श्री राजू जोशी जिला महामंत्री, श्रीमती सीता शर्मा तहसील महिला अध्यक्ष, श्रीमती साधना उपाध्याय तहसील सचिव, श्री नरेन्द्र सिंह कटारिया जिला सदस्य, सुनील फरबदा जिला सदस्य, श्री शुभम शर्मा तहसील सदस्य उपस्थित थे |कार्यक्रम का सफल संचालन धार जिला अध्यक्ष महेश कुमार वर्मा ने किया |




