Sunday, April 5, 2026

National

spot_img

खंडार: मेई कला विद्यालय में प्रवेशोत्सव की धूम, प्रतिभाशाली छात्राओं का हुआ सम्मान

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी

सवाई माधोपुर। जिले की खण्डार तहसील स्थित मेई कला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। विद्यालय ने इस वर्ष उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर न केवल अपना नाम रोशन किया, बल्कि सरकारी विद्यालयों में कमतर पढ़ाई की धारणा को भी तोड़ने का कार्य किया।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट परिणाम देने वाली छात्राओं का सम्मान किया गया। कक्षा 12 कला वर्ग में वंदना जाट पुत्री महावीर जाट ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मेनका जाट पुत्री हनुमान जाट 84 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा नीतू पुत्री जगदीश जाट 81 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

कक्षा 10वीं के परिणामों में पूजा जाट पुत्री सत्यनारायण ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। राधा मीणा पुत्री रामस्वरूप ने 85.17 प्रतिशत तथा लक्ष्मी जाट ने 84.30 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच गिर्राज जाट रहे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच विजय सिंह, नरसिंह गौशाला अध्यक्ष रमेश गोस्वामी, कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनोहर गोपाल सहित मंगल मुकुट बिहारी मथुरिया, सीमा मथुरिया, मुकेश सैनी, गणेश शर्मा, ज्योति सिंहल, धनराज मीणा, मनोज सिंहल, मुकेश जाट, सीमा शर्मा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह के पश्चात प्रतिभावान विद्यार्थियों के साथ पूरे कस्बे में ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकालकर प्रवेशोत्सव मनाया गया और शिक्षा का संदेश दिया गया। साथ ही विद्यालय में नए प्रवेश लेने वाले 15 विद्यार्थियों का फूल वर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

International

RELATED ARTICLES