जोरा सोलंकी
बनासकांठा जिले के धानेरा स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान, टेक्नोलॉजी और सेवा भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण भवन, पालनपुर द्वारा आयोजित एस.वी. कक्षा का गणित–विज्ञान प्रदर्शनी मेला और ब्लड कैंप सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद उपस्थित माननीय अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया।
इस मेले में धानेरा तालुका की विभिन्न स्कूलों से कुल 55 अभिनव प्रोजेक्ट्स प्रदर्शनी में शामिल हुए, जहाँ बच्चों की प्रतिभा और नवाचार की चमक साफ दिखाई दी।
विशेष रूप से सम्मानित रहे—
भोजन दाता किशोरसिंह राव, शील्ड दाता वीयाभाई पटेल, और मण्डप दाता दिनेश पटेल। इस अवसर पर धानेरा मामलतदार जनकबेन मेहता,लायन्स क्लब अध्यक्ष मेशभाई ठक्कर,डॉ. कमलेश कोटडिया,आचार्यगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भामाशाह किशोरसिंह राव की पोत्री ने कम उम्र में ही विज्ञान और टेक्नोलॉजी पर प्रभावशाली भाषण देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उनकी याददाश्त और सोचने की क्षमता देखकर सभी ने सराहना की।अपने वक्तव्य में उन्होंने भविष्य में कलेक्टर बनने की इच्छा भी व्यक्त की, जो सभी के लिए प्रेरणादायक बना। गणित–विज्ञान मेला अत्यंत उत्साह और उत्कृष्ट व्यवस्था के साथ सम्पन्न हुआ।




