Wednesday, March 4, 2026

National

spot_img

गडचिरोली की सलोनी का कमाल, ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन

ब्यूरो चीफ: महेश पांडुरंग शेंडे, गडचिरोली

गोंडवाना विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित अंतर-महाविद्यालयीन कराटे प्रतियोगिता के माध्यम से वनवैभव शिक्षण मंडळ अहेरी द्वारा संचालित महात्मा ज्योतिबा फुले वरिष्ठ महाविद्यालय, आष्टी की कला शाखा (प्रथम वर्ष) की छात्रा कुमारी सलोनी बादल समूदर का चयन ऑल इंडिया इंटर-कॉलेजिएट कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

सलोनी का चयन विश्वविद्यालय की टीम में ‘टीम काता’ और ‘टीम कुमिते’ स्पर्धाओं हेतु हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 15 मार्च 2026 से भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जाएगी।

सलोनी की इस उपलब्धि पर कराटे मास्टर श्री कपिल मसराम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विजेता बनने के लिए केवल एक गुण पर्याप्त नहीं होता, बल्कि सच्ची लगन, अनुशासन, मौन, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम जैसे अनेक गुणों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “असली विजेता पहले खेल को समझने की कोशिश करता है, जीत स्वयं उसके पीछे आती है। किस्मत एक बार विजय दिला सकती है, पर मेहनत इंसान को अजर-अमर बना देती है।” उन्होंने सलोनी की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उसने अपने गांव एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक श्री बबलूभय्या हकीम, श्रीमती शाहीनभाभी हकीम, श्रीमती लीना हकीम, श्री शेख सर, प्राचार्य डॉ. संजय फुलझेले, शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डॉ. श्याम कोरडे तथा कराटे प्रशिक्षक श्री कपिल मसराम ने सलोनी का अभिनंदन किया और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

जिलेवासियों एवं महाविद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की है कि सलोनी भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गडचिरोली जिले तथा विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।

International

RELATED ARTICLES