Tuesday, April 14, 2026

National

spot_img

स्कूल में शिक्षक गायब, बच्चे बेहाल—बनासकांठा की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल 

जिला ब्यूरों: सुरेश रावल

पालनपुर (बनासकांठा)
बनासकांठा जिले समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधारने और पिछड़ापन दूर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर प्रवेशोत्सव और आधुनिक कक्षाओं का निर्माण किया जा रहा है। बावजूद इसके जमीनी स्तर पर शिक्षा व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

ताजा मामला बनासकांठा जिला पंचायत के अंतर्गत पालनपुर तालुका के सुरजपुरा जुवल चेखला प्राथमिक विद्यालय से सामने आया है, जहां स्कूल समय के दौरान ही शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही से अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरजपुरा के एक जागरूक अभिभावक ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कक्षा कक्षों में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था और बच्चे अव्यवस्थित रूप से अपनी मर्जी से बैठे हुए थे। कई बच्चे बिना किसी मार्गदर्शन के समय व्यतीत कर रहे थे, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

अपने बच्चों की ऐसी स्थिति देखकर अभिभावक हैरान और चिंतित नजर आए। उनका कहना है कि सरकार शिक्षा पर भारी खर्च कर रही है, लेकिन जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही के कारण इसका लाभ छात्रों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

अभिभावकों ने इस मामले की तत्काल जांच कराने की मांग की है। साथ ही जिला विकास अधिकारी से अनुरोध किया है कि दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और स्कूल में नियमित व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस प्रकार की लापरवाही पर रोक नहीं लगाई गई तो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।

International

RELATED ARTICLES