संवाददाता : चित्रांश शर्मा
1 नवंबर 2025 को सकल जाट समाज द्वारा राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा भीलवाड़ा के तत्वाधान में हरणी महादेव भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले तृतीय जाट सामूहिक विवाह की तैयारियोँ को लेकर जाट छात्रावास शाहपुरा में बैठक का आयोजन उपाध्यक्ष रामधन थरोदा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष वकील रामप्रसाद टांडी ने किया। बैठक में भदाला परिवार कल्याणपुरा,कोटडी, बारवाडिया परिवार बछखेड़ा एवं सियाग परिवार बालापुरा, राय नगर के 2 जोड़ों का पंजीयन हुआ। सामूहिक विवाह को लेकर समाज की टीम गांव में घूम कर पीले चावल देकर निमंत्रण दे रही है एवं समाज के भामाशाह दिल खोलकर सहयोग कर रहे हैं। महामंत्री शोभाराम तोगडा ने बताया कि अब तक 20 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। 24 अक्टूबर को दिन में 1:00 बजे जाट धर्मशाला हरणी महादेव भीलवाड़ा में लग्न लेखन का कार्यक्रम होगा जिसमें दूल्हा दुल्हन सहित परिवार एवं समाज के मौजीज समाजसेवी संगठनों के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। सामूहिक विवाह में 31 अक्टूबर रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम महिला संगीत एवं 1 नवंबर को प्रातः 7:15 बजे बिंदोली तेजाजी का स्थान हरणी कलाँ से हरणी महादेव जायेगी, जिसमें दुल्हन रथ में सवार होगी एवं दूल्हे घोडी पर सवार होंगे। साथ ही बैंड, राजस्थानी परंपरागत मशक बाजा एवं मंस़ोरी ढोल की व्यवस्था की गई है। प्रातः 9:15 बजे विवाह लग्न एवं दिन में 1:00 बजे आशीर्वाद समारोह के बाद समापन होगा। सामूहिक विवाह को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह है।
बैठक में उपस्थिती
रामस्वरूप जाट अगरिया, बद्री लाल जाट मिडोलिया, सुवालाल जाट तस्वारिया बांसा, बैनाथ रणवा आमला कालू सिंह, मोहन नागा माताजी का खेड़ा, सांवरलाल जाट बचखेड़ा मुकेश जाट, हरि जाट, पुखराज जाट और जाट छात्रावास के विद्यार्थी उपस्थित रहे।




