Sunday, February 22, 2026

National

spot_img

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अरुण गर्ग ने मंडावा कस्बे व चूड़ी चतरपुरा का दौरा किया

संवाददाता : सुरेश सैनी

झुंझुनूं/मंडावा, 05 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में मतदाताओं के सत्यापन का कार्य निरंतर जारी है। इस अभियान के अंतर्गत बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और मतदाता सूची के विवरण का सत्यापन कर रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने मंगलवार को मंडावा क्षेत्र का दौरा कर अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड 12 स्थित नायकानों मोहल्ले व चूड़ी चतरपुरा में जाकर बीएलओ द्वारा किए जा रहे गणना प्रपत्र वितरण एवं मतदाता सत्यापन कार्य की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी व तहसीलदार डॉ. सुरेन्द्र भास्कर भी मौजूद रहे।

कलेक्टर डॉ. गर्ग ने मौके पर उपस्थित मतदाताओं से बातचीत कर स्वयं गणना प्रपत्र भरवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र मतदाता सूची में शामिल हों और अपात्र नाम हटाए जाएं।

उन्होंने बताया कि मंडावा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 256 मतदान केंद्रों पर 2,51,401 मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 26 अधिकारियों की मॉनिटरिंग टीम के रूप में नियुक्ति की गई है, जिनमें बीडीओ, तहसीलदार और नायब तहसीलदार शामिल हैं। ये अधिकारी मतदान केंद्रवार कार्य की प्रगति की रिपोर्ट एसडीएम को देंगे।

International

RELATED ARTICLES