Monday, March 16, 2026

National

spot_img

झुंझुनू में क्रिकेट महोत्सव प्रतिभा और जुनून का शानदार संगम

ब्यूरो रिपोर्ट: सुरेश सैनी

झुंझुनू। समासपुर रोड स्थित विज़डम सिटी में रविवार को राजस्थान क्रिकेट टूर्नामेंट के हाई-एनर्जी ट्रायल्स का सफल आयोजन किया गया। जयपुर और हनुमानगढ़ में शानदार सफलता के बाद यह क्रिकेट महोत्सव झुंझुनू के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच बनकर सामने आया, जहां युवाओं के जुनून और प्रतिभा ने सबका ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम की मेजबानी आयोजक पंकज शर्मा, योगेश टांक और उनकी टीम ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष विकास पुरोहित, भाजपा नगर उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी तथा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राकेश सहल मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

आयोजक पंकज शर्मा ने बताया कि ट्रायल्स में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 और ओपन आयु वर्ग में भाग लिया। यह ट्रायल्स केवल चयन प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहे, बल्कि क्रिकेटिंग सपनों का उत्सव बनकर उभरे। बीसीसीआई और आरसीए से जुड़े अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया और खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को क्रिकेट में “क्रिस्टल क्लियर भविष्य” दिखाई दे रहा है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए सही मंच मिल रहा है। यहां से धूल भरे मैदानों से लेकर चमचमाते स्टेडियम तक का सफर शुरू होता है, जहां प्रतिभा पेशे में बदलती है और सपने उड़ान भरते हैं।

शर्मा ने बताया कि राजस्थान क्रिकेट टूर्नामेंट जयपुर, हनुमानगढ़ और झुंझुनू के बाद अब बीकानेर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और सीकर में भी आयोजित किया जाएगा, ताकि राज्य के हर कोने में छिपी प्रतिभाओं को अवसर मिल सके।

यह आयोजन प्रतिभा, समुदाय और खेल उत्साह का अद्भुत संगम साबित हुआ, जिसने यह संदेश दिया कि राजस्थान आने वाले समय में देश के कई क्रिकेट सितारों की जन्मभूमि बन सकता है।

International

RELATED ARTICLES