जिला ब्यूरो विजय द्विवेदी
राजगढ़ – समीप ग्राम पंचायत धुलेट में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मारवाड़ा मेवाड़ा प्रजापति समाज द्वारा श्री जय मां सूर्यादेवी मन्दिर पर अन्नकुट महोत्सव का आयोजन किया गया महोत्सव के तहत सुबह 10 बजे समाज का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद 11:30 बजे श्री यादे माँ तथा श्री चारभुजाजी की महाआरती की गई। महाआरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया |
अन्नकुट महोत्सव में महाप्रसादी केलाभार्थी -समस्त प्रजापती पंच,लाबरिया वाले महोत्सव में आसपास गांवों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए |




