Thursday, April 2, 2026

National

spot_img

विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश जोशी का झुंझुनूं में भव्य स्वागत

संवाददाता : सुरेश सैनी

झुंझुनूं , 1 नवम्बर 2025
विप्र समाज के गौरव और एकता के प्रतीक विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश जोशी के झुंझुनूं आगमन पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झुंझुनूं के निकटवर्ती ग्राम कुलोदय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें जिलेभर से समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह में सर्वेश जोशी का समाज के अग्रजों और कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विप्र सेना पूरे देश में ब्राह्मण समाज के सम्मान, शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर समाज अपनी बौद्धिक क्षमता और सांस्कृतिक परंपरा के बल पर राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्र सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने की। समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे नगर परिषद के पूर्व कमिश्नर राजेंद्र जोशी, पुजारी महासंघ राजस्थान के जिला अध्यक्ष बिनोद पुजारी, उपाध्यक्ष रामचंद्र पाटोदा तथा एडवोकेट रवि शुक्ला आचार्य योगीराज शास्त्री पुजारी संत कुमार शर्मा राम अवतार शर्मा नागेश शर्मा कमल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि विप्र समाज को संगठित होकर सामाजिक समरसता और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक मंडल के सदस्यों ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन किया गया।
समारोह के दौरान समाज की युवा पीढ़ी में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार देखा गया।

International

RELATED ARTICLES