विजय द्विवेदी
रविवार, 09 नवंबर, 2025 | राजगढ़ – धार जिले के राजगढ़ नगर की अग्रणी धार्मिक एवं सामाजिक संस्था “श्री गुरु राजेंद्र सामायिक महिला मंडल” का चुनाव शनिवार दोपहर 2 बजे उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ मंडल की बैठक में 40 से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं बैठक के प्रारंभ में वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती मीना सुनील बाफना ने वर्षभर का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया |
विश्वास और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, संस्था की सभी सदस्याओं ने श्रीमती मीना सुनील बाफना को एक बार फिर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना यह लगातार पांचवां कार्यकाल है जब उन्हें संगठन की बागडोर सौंपी गई है। वहीं, श्रीमती मीना सुभाष काकरिया को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई |
यह संस्था लगभग 70 सक्रिय महिलाओं की भागीदारी से संचालित होती है, जो धार्मिक व सामाजिक कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाती हैं मंडल वर्षभर में 48 सामायिक का आयोजन करता है तथा प्रतिवर्ष सदस्याओं द्वारा स्वयं के व्यय से सामूहिक तीर्थयात्रा भी की जाती है |
कार्यक्रम के दौरान वर्षभर में सर्वाधिक सामायिक करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया सम्मानित महिलाओं में – प्रथम श्रीमती मीना काकरिया एवं श्रीमती सुनीता रायली, द्वितीय श्रीमती आशा रायली एवं श्रीमती रेखा राका,तृतीय स्थान : श्रीमती कुसुम राका, संस्था की महिला सदस्याओं ने अध्यक्ष मीना बाफना को पुनः निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी। पूरे आयोजन में सौहार्द्र, उत्साह और एकता का अद्भुत माहौल रहा |




